देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश बनी आफत, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा में भी बिगड़े हालात

देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश आफत बनी है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

Sep 3, 2025 - 11:04
 0  62
देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश बनी आफत, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा में भी बिगड़े हालात
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - पंजाब    03-09-2025

देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश आफत बनी है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। पंजाब में बाढ़ और बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। सतलुज और रावी नदियों में आई बाढ़ की वजह से 12 जिले प्रभावित हैं। 

राज्य के 1300 से ज्यादा गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। गुरदासपुर (323 गांव), कपूरथला (107), फिरोजपुर (101), पठानकोट (89), होशियारपुर (85), मुक्तसर (64), फाजिल्का (52), तरन तारन (45), मोगा (35), संगरूर और बरनाला (22-22 गांव) 1312 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत अभियान चलाया जा रहा है।

उत्तराखंड में भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास मलबा आने से मार्ग बाधित है। रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में लगातार चार दिन से कनेक्टिविटी ठप है। चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। 

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-10 में मंगलवार को सडक़ पर पानी भरने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फरीदाबाद में नेशनल हाईवे पर बल्लभगढ़ फ्लाइओवर के पास कई फुट तक पानी भरने लंबा जाम लग गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow