दो दिसंबर से 9 जनवरी तक होंगी इग्नू की विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की सत्रांत परीक्षाएं

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की सत्रांत परीक्षाएं दो दिसंबर से 9 जनवरी तक होंगी। इग्नू ने इसके लिए प्रदेश में 31 केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों में करीब 27 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे

Nov 30, 2024 - 15:27
 0  25
दो दिसंबर से 9 जनवरी तक होंगी इग्नू की विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की सत्रांत परीक्षाएं
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-11-2024

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की सत्रांत परीक्षाएं दो दिसंबर से 9 जनवरी तक होंगी। इग्नू ने इसके लिए प्रदेश में 31 केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों में करीब 27 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं के लिए पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। 

विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इधर, इग्नू ने जेल बंदी छात्रों के लिए कारागारों में भी परीक्षा केंद्र बनाए हैं, इसके अलावा विदेशों में भी परीक्षाओं के लिए केंद्र स्थापित किए हैं।

जेल बंदी विद्यार्थियों के लिए कारागारों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा विदेशों में भी परीक्षाओं के लिए इग्नू ने केंद्र बनाए हैं। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए इग्नू परीक्षा केंद्र, अध्ययन केंद्र या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला के दूरभाष नंबर 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है। -डाॅ. योगेेंद्र यादव, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow