नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ, जिला सोलन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक किया भेंट  

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ,जिला सोलन,हिमाचल प्रदेश ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनसे राज्य सचिवालय शिमला पर संघ के जिला अध्यक्ष अशोक ठाकुर की अध्यक्षता मे भेंट कर यह योगदान सौंपा

Nov 6, 2025 - 14:52
 0  51
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ, जिला सोलन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक किया भेंट  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-11-2025

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ,जिला सोलन,हिमाचल प्रदेश ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनसे राज्य सचिवालय शिमला पर संघ के जिला अध्यक्ष अशोक ठाकुर की अध्यक्षता मे भेंट कर यह योगदान सौंपा।

मुख्यमंत्री ने नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के इस सामाजिक सरोकार और सहयोग की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में जरूरतमंदों की सहायता एवं राहत कार्यों के लिए उपयोग की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का यह योगदान समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

संघ के अध्यक्ष  अशोक ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में यह अंशदान राज्य के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का दायित्व केवल अपने कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति योगदान देना भी उतना ही आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इस प्रकार की पहल अन्य संगठनों को भी प्रेरित करेगी। 

इस अवसर पर जिला सचिव श्री महेन्दर भारद्वाज, रामशहर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कौशल, कण्डाघाट ब्लॉक अध्यक्ष देशराज ठाकुर, धर्मपुर कसौली ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला सलाहकार श्री मेहर चंदेल,अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ(प्रदीप) के जिला अध्यक्ष श्री मनदीप ठाकुर,राज्य सलाहकार श्री शमशेर ठाकुर, व जिला कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow