नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करी में संलिप्त दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कसौली की टीम को एक अहम सफलता हाथ लगी

Dec 21, 2025 - 16:06
 0  38
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करी में संलिप्त दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कसौली    21-12-2025

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कसौली की टीम को एक अहम सफलता हाथ लगी है। गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के दौरान पुलिस टीम ने चिट्टा/हेरोइन की तस्करी में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कसौली की टीम थाना क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि पवन कुमार और रोहित कुमार नजारा होटल की ओर से कसौली की तरफ आ रहे हैं। सूचना में बताया गया कि दोनों व्यक्ति चिट्टा/हेरोइन बेचने के धंधे में सक्रिय हैं और भारी मात्रा में नशा लेकर कसौली क्षेत्र में छात्रों व युवाओं को सप्लाई करने की फिराक में हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर नाकाबंदी कर दोनों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान पवन कुमार (29) पुत्र मोहन लाल, निवासी गांव मशोबरा, तहसील कसौली तथा रोहित कुमार (40) पुत्र दलीप कुमार, निवासी गांव चटियाणा सोलन के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 1.6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow