नशे के विरुद्ध सभी लोग सैनिक बनकर कर लडे़ लड़ाई : राज्यपाल शिव प्रताप 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि नशा आज हिमाचल प्रदेश में अभिशाप बनता जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में भी धड़ल्ले से नशा चल रहा है। राज्यपाल ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया

Mar 22, 2025 - 16:33
 0  20
नशे के विरुद्ध सभी लोग सैनिक बनकर कर लडे़ लड़ाई : राज्यपाल शिव प्रताप 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     22-03-2025

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि नशा आज हिमाचल प्रदेश में अभिशाप बनता जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में भी धड़ल्ले से नशा चल रहा है। राज्यपाल ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वह नशे के खिलाफ अभियान में सैनिक की तरह कार्य करें ताकि नशे का खात्मा किया जा सके। 

यह बात राज्यपाल ने सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।  राज्यपाल ने कहा कि नशे के खिलाफ अब लोग जागरूक हो चुके हैं व इसके विरुद्ध खडे़ हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि सभी नागरिकों को सैनिक की भांति इस जंग से लड़ना होगा। 

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान सुनिश्चित करें कि नशा न करने का शपथ पत्र दाखिले के दाैरान लिया जाए। यदि आवश्यकता पड़ी तो इसकी अधिसूचना राजभवन से भी जारी करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow