रोहित ठाकुर ने नाल्टीबाउ नक्सेटली धड़ीकुपड़ सड़क का किया भूमिपूजन, 4.55 करोड़ से होगा सड़क का स्तरोन्नत कार्य
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत धराड़ा में एक और महत्वपूर्ण सड़क का भूमिपूजन किया। 4 करोड़ 55 लाख रुपए से स्तरोन्नत होने वाली इस सड़क से नाल्टीबाउ, नक्सेटली, सहित धराड़ा और खराला पंचायतों के निवासी लाभान्वित होंगे।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत धराड़ा में एक और महत्वपूर्ण सड़क का भूमिपूजन किया। 4 करोड़ 55 लाख रुपए से स्तरोन्नत होने वाली इस सड़क से नाल्टीबाउ, नक्सेटली, सहित धराड़ा और खराला पंचायतों के निवासी लाभान्वित होंगे।
जनसभा के दौरान वक्तव्य देते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र जुब्बल नावर कोटखाई मे वर्तमान में सड़क और भवन निर्माण में 850 करोड़ की विकासात्मक कार्य प्रगति पर है और इसी वृहद परियोजना के अंतर्गत आज इस सड़क का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष इस सरकार का कार्यकाल पूर्ण होने तक विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर 1000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि नावर क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का एक मुख्य भाग है और उनका यहाँ से एक पारिवारिक सम्बन्ध है। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि लगभग 150 करोड़ रुपए से नावर क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 1 करोड़ 40 लाख रुपए से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठाड़ी का भवन, 3 करोड़ 52 लाख रुपए से बनने वाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ी का भवन और 4 करोड़ 31 लाख रुपए से बनने वाला उच्च विद्यालय खारला का भवन शामिल है। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द इन सभी निर्माण कार्यों को पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
नावर क्षेत्र सड़क निर्माण में बन रहा अग्रणी
शिक्षा मंत्री ने बताया कि एक समय था जब नावर की सड़को की स्थिति दयनीय थी। किन्तु वर्त्तमान सरकार के कार्यकाल में नावर क्षेत्र में सड़को के निर्माण और उनके पक्का करने की दिशा में नए आयाम स्थापित हुए है। इसके तहत मुख्य रूप से घणासीधार से खदराला, जोकि ऐतिहासिक और सामरिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण सड़क है, उसे 9 करोड़ 50 लाख रुपए व्यय करके पक्का किया गया है। इसके अतिरिक्त 9 करोड़ 66 लाख की लागत से "शहीद नाथूराम सड़क" और लगभग 7 करोड़ 6 लाख से गालून कड़ीवन सड़क को स्तरोन्नत किया जा रहा है।
रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के विकास में सड़को का एक विशेष योगदान है और उनका विधानसभा क्षेत्र सेब बागवानी बहुल क्षेत्र है। इस दृष्टि से भी सड़कों का निर्माण एक जरुरी कार्य है।
उन्होंने बताया कि उनका विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ से दो राष्ट्रीय राजमार्ग ठियोग-हाटकोटी और हाटकोटी-पावंटा गुज़रते हैं और हाल ही में इन दोनों राजमार्गों की मरम्मत और पुनरोद्धार हेतू 75 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिससे कि न केवल शिमला बल्कि सिरमौर और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के निवासी भी लाभान्वित होंगे।
पुजारली-4 विद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यतिथि की शिरकत
शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुजारली 4 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह "उड़ान 2026" में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने इस विद्यालय के 75 वर्ष पुरे होने पर विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है और यहाँ से शिक्षा प्राप्त किए हुए लोगों ने देश-प्रदेश में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं है।
रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है और इस दिशा में प्रभावी निर्णय ले रही है। इसके अंतर्गत 7000 शिक्षकों के पदों को भरा गया है और वर्तमान में भी लगभग 3100 शिक्षकों को भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। इसी प्रकार, कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलना और 147 विद्यालयों को सीबीएसई से सम्बद्ध करना एक बढ़ी उपलब्धि है। प्रदेश सरकार, छात्रों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश ने शिक्षा क्षेत्र में करवाये जाने वाले विभिन्न सर्वेक्षणो में देश भर में एक बेहतर स्थान प्राप्त किया है।
शिक्षा मंत्री ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटी के लिए 15000 रुपए और इस नाटी के दौरान गायन प्रस्तुति देने वाली तीन छात्राओं को 2500 रुपए प्रत्येक छात्रा को प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की घोषणा की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, बीडीसी रोहड़ू की अध्यक्षा ज्ञानपति, ग्राम पंचायत धारड़ा के प्रधान दिलीप सिंह टायसन, उपप्रधान राजेश, ग्राम पंचायत प्रधान खारला प्रवीण धारटा, पूर्व प्रधान प्यारेलाल, पूर्व प्रधान गीता जरेट, पूर्व प्रधान मेयर सिंह, पूर्व प्रधान ज्ञान चंद मुखिया, प्रदेश सोशल मीडिया से स्टेट प्रभारी अर्पित सिंह राठौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई धर्मेंद्र बचटा सहित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?


