पच्छाद के सुनील गौतम बने हिमाचल उच्च न्यायालय की बार एसोसिएशन के निर्विरोध सचिव  

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन शिमला में एडवोकेट सुनील गौतम को निर्विरोध सचिव चुना गया है। उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर कानूनी जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि,शायद ऐसा पहली मर्तबा हुआ है कि जब सचिव को निर्विरोध चुना गया

Sep 23, 2025 - 15:40
 0  25
पच्छाद के सुनील गौतम बने हिमाचल उच्च न्यायालय की बार एसोसिएशन के निर्विरोध सचिव  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   23-09-2025

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन शिमला में एडवोकेट सुनील गौतम को निर्विरोध सचिव चुना गया है। उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर कानूनी जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि,शायद ऐसा पहली मर्तबा हुआ है कि जब सचिव को निर्विरोध चुना गया हो।  

सिरमौर जिला के सराहां पच्छाद क्षेत्र के गांव रुंजा के रहने वाले सुनील गौतम ने अपनी प्रैक्टिस वर्ष 2021 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला से शुरू की थी। महज चार वर्षों के भीतर अधिवक्ता जगत में अपनी अलग पहचान बनाई और अब 2025 में बार एसोसिएशन के सचिव निर्विरोध चुने गए।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सचिव पद के लिए किसी अन्य अधिवक्ता ने आवेदन नहीं भरा, जिसके चलते सुनील गौतम को निर्विरोध सचिव घोषित किया गया। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन में लगभग 2700 सदस्य हैं, जबकि 2025 की वोटर लिस्ट में 1428 वोटर शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow