प्रियंका वर्मा ने संभाला उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार , जनता तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने पर फोकस 

प्रियंका वर्मा (भा.प्र.से.-2015) ने आज उपायुक्त सिरमौर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वह जिला चंबा से संबंध रखती हैं और एमबीए है। इससे पूर्व प्रियंका वर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह जुलाई, 2019 से जून, 2021 तक जिला सिरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं भी दे चुकी है

Apr 30, 2025 - 21:31
Apr 30, 2025 - 21:32
 0  95
प्रियंका वर्मा ने संभाला उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार , जनता तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने पर फोकस 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  30-04-2025
प्रियंका वर्मा (भा.प्र.से.-2015) ने आज उपायुक्त सिरमौर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वह जिला चंबा से संबंध रखती हैं और एमबीए है। इससे पूर्व प्रियंका वर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह जुलाई, 2019 से जून, 2021 तक जिला सिरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं भी दे चुकी है। 
प्रियंका वर्मा उप मंडलाधिकारी कंडाघाट , उपमंडलाधिकारी बिलासपुर व एचपीपीसीएल में निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है। प्रियंका वर्मा ने कहा कि वह जिला सिरमौर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow