पिकअप जीप नाले में गिरी, पति-पत्नी की मौत

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तांदी-प्यूकर मार्ग पर पैट्रोल पंप के समीप एक पिकअप जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुल्लू जिले के एक दंपति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे का कारण सड़क पर जमी ब्लैक आईस को माना जा रहा है। मृतकों की पहचान जिला कुल्लू के कटराईं निवासी अजय पुत्र दीवान चंद और उनकी पत्नी अंजली के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान लापसंग (केलांग) निवासी अक्षय पुत्र जवाहर लाल के तौर पर की गई है।

Nov 26, 2026 - 20:17
 0  2
पिकअप जीप नाले में गिरी, पति-पत्नी की मौत

मनाली 26 - 11 - 2026 : 

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तांदी-प्यूकर मार्ग पर पैट्रोल पंप के समीप एक पिकअप जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुल्लू जिले के एक दंपति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे का कारण सड़क पर जमी ब्लैक आईस को माना जा रहा है। मृतकों की पहचान जिला कुल्लू के कटराईं निवासी अजय पुत्र दीवान चंद और उनकी पत्नी अंजली के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान लापसंग (केलांग) निवासी अक्षय पुत्र जवाहर लाल के तौर पर की गई है।

पुलिस के अनुसार पिकअप जीप (एचपी 42-3830) गोजंग गांव से तांदी की ओर जा रही थी। वाहन में 2 पुरुष और एक महिला सवार थी। पिकअप जब पैट्रोल पंप के पास पहुंची तो सड़क में ब्लैक आईस जमने के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल अक्षय को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. सुषमा स्वांगला ने बताया कि घायल युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />