प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश में सुनियोजित तरीके से आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है जिसके लिए सीधे तौर पर प्रदेश सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातें देवभूमि के लिए चिंता का विषय है। नाहन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

Jul 12, 2026 - 17:30
 0  14
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  12-07-2026
हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश में सुनियोजित तरीके से आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है जिसके लिए सीधे तौर पर प्रदेश सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातें देवभूमि के लिए चिंता का विषय है। नाहन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 
राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार आपराधिक वारदातें प्रदेश के अलग-अलग कोने में घट रही है और इन सभी वारदातों को सुंयोजित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है जिसके लिए राज्य की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन वारदातों के पीछे सीधे तौर पर माफियों का हाथ है जिसमें ड्रग माफिया, खनन माफिया से जुड़े लोग शामिल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी अब बिहार की तर्ज पर गैंगवार हो रहे है जो सीधे तौर पर देवभूमि को शर्मसार कर रहे है। राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने एक साल पहले भी माफिया राज के खिलाफ प्रदेश में आंदोलन चलाया था और यदि जल्द प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा प्रदेश भर में एक जन आंदोलन खड़ा करेगी उन्होंने कहा कि मौजूदा में प्रदेश की जनता माफिया राज से त्रस्त हो चुकी है।
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, बेहतर समन्वय एवं सेवा भाव के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, समाजसेवा और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर ही पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करें तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow