प्रदेश सरकार शुरू नहीं कर पाई कोई भी नई योजना :  राकेश गर्ग

सिरमौर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि मौजूदा समय में सिरमौर जिला के भीतर ऐसी कोई भी योजना नहीं है जो मौजूदा प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हो मात्र वही योजनाएं चल

Feb 5, 2026 - 12:19
 0  9
प्रदेश सरकार शुरू नहीं कर पाई कोई भी नई योजना :  राकेश गर्ग
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का मिल रहा लोगों को लाभ

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   05-02-226

सिरमौर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि मौजूदा समय में सिरमौर जिला के भीतर ऐसी कोई भी योजना नहीं है जो मौजूदा प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हो मात्र वही योजनाएं चल रही है जिन पर केंद्र सरकार पैसा खर्च कर रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सिर्फ  योजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश करते है।

मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि आए दिन कांग्रेस नेता सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने का काम करते है मगर लोगों के लिए कोई भी नहीं योजना मौजूदा सरकार शुरू नही कर पाई है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जा रही है मगर वह पैसा भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो रहा है वहीं कई ऐसी भी योजनाएं हैं जो केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से चलती है। 

उन योजनाओं में केंद्र सरकार पूरा पैसा दे रही है मगर प्रदेश सरकार की तरफ से दी जाने वाली राशि नहीं मिल पा रही है जिसके चलते लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow