प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की हरिपुरधार शाखा की और से डाहर गाँव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की हरिपुरधार शाखा की ओर से डाहर गाँव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। बैंक के प्रबंधक शुभम पुंडीर ने विभिन्न बचत योजनाओं

Feb 5, 2026 - 12:23
Feb 5, 2026 - 13:48
 0  36
प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की हरिपुरधार शाखा की और से डाहर गाँव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार   05-02-2026

प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की हरिपुरधार शाखा की ओर से डाहर गाँव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। बैंक के प्रबंधक शुभम पुंडीर ने विभिन्न बचत योजनाओं जैसे सपनों का सरपंच, सर्वप्रिय डिपॉजिट स्कीम व अन्य बचत योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।

उन्होंने सशक्त महिला ऋण योजना, निश्चित वेतन भोगी ऋण सुविधा समेत अन्य कई योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना आदि के लिए बैंक से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow