बधाई मांगने को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदला,मामला दर्ज

पांवटा साहिब उपमंडल में बधाई मांगने को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू

Mar 14, 2026 - 20:25
 0  47
बधाई मांगने को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदला,मामला दर्ज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    14-03-2026

पांवटा साहिब उपमंडल में बधाई मांगने को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला पुलिस थाना माजरा में दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में राजकुमारी गद्दी पत्नी किन्नर, निवासी वार्ड नंबर 09 देवीनगर पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने बताया कि 13 मार्च 2026 को वह अपने साथी खुशी और चालक समीर के साथ गांव कुण्डियों में बधाई लेने के लिए गई थी। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि जोया, नैना, आशा और शिवानी नाम की अन्य किन्नर पहले से ही वहां बधाई मांग रही थीं।

शिकायत के अनुसार इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि जोया ने राजकुमारी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके बाद लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट के दौरान राजकुमारी को पेट, छाती और टांगों में चोटें आईं। 

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल राजकुमारी ने बाद में पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow