बागबानों को राहत : सेब की आमद को देखते हुए एचपीएमसी ने प्रदेश में खोले 135 सेब एकत्रीकरण केंद्र  

हिमाचल में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले साल के मुकाबले इस साल सेब की आमद काफी ज्यादा है। सेब की आमद को देखते हुए जहां मंडियों में कारोबार ने तेजी पकड़ ली है, वहीं एचपीएमसी ने भी बागबानों से सेब की खरीद शुरू

Aug 11, 2025 - 13:17
 0  3
बागबानों को राहत : सेब की आमद को देखते हुए एचपीएमसी ने प्रदेश में खोले 135 सेब एकत्रीकरण केंद्र  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-08-2025

हिमाचल में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले साल के मुकाबले इस साल सेब की आमद काफी ज्यादा है। सेब की आमद को देखते हुए जहां मंडियों में कारोबार ने तेजी पकड़ ली है, वहीं एचपीएमसी ने भी बागबानों से सेब की खरीद शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि बागबानों को राहत पहुंचाने के लिए एचपीएमसी ने 135 सेब एकत्रीकरण केंद्र प्रदेश में खोल दिए हैं। इन केंद्रों पर पहुंचकर बागबान अपना सेब बेच सकते हैं और लोगों ने सेब बेचना शुरू भी कर दिया है। एचपीएमसी इस सेब सीजन में पूरे 263 सेब एकत्रीकरण केंद्र खोलेगा, क्योंकि इस बार सरकार की ओर से सेब खरीदने को केवल एक ही एजेंसी है। 

ऐसे में एचपीएमसी ने ज्यादा सेब की खरीद का टारगेट रखा है और उसका इस्तेमाल किस तरह से करना है, इस पर भी एचपीएमसी ने व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। जानकारी के अनुसार अभी तक एचपीएमसी ने बागबानों से 4000 टन सेब की खरीद कर ली है।

अभी सेब सीजन को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और अभी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों का सेब मार्केट में नहीं आया है। मंडियों में अभी कम ऊंचाई वाले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों से ही सेब पहुंच रहा है। एचपीएमसी ने अपने तीनों प्रोसेसिंग प्लांट्स को पूरी क्षमता के साथ शुरू कर दिया है। उसके पास तीन प्लांट पराला, जड़ोल व परवाणू में है। 

यहां तीनों प्लांट्स पर सेब पहुंचाने का काम शुरू हो गया है और वहां पर प्रोसेसिंग भी शुरू कर दी गई है। तीनों यूनिट में आधुनिक मशीनें स्थापित हो चुकी हैं, जिनकी क्षमता भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow