बोलेरो गाड़ी व बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवक घायल
कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर बदाह में बुधवार रात करीब 12:30 बजे एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी। इसके चलते दोनों घायल
![बोलेरो गाड़ी व बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवक घायल](https://youngvarta.com/uploads/images/202403/image_870x_65fd3c46c5496.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू 28-03-2024
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं, कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर बदाह में बुधवार रात करीब 12:30 बजे एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी। इसके चलते दोनों घायल हो गए।
हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार महेश राज(25) निवासी शमशी की टांगों में गंभीर चोटें आईं। जबकि विवेक(29) निवासी देवडोभी को भी हल्की चोटें आईं।
हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)