भगवान भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय , श्रावण मास के पहले सोमवार को सैकड़ों भक्त पहुंचे शिव मंदिर

श्रावण मास के पहले सोमवार को आज शिमला के सभी देवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।गंज बाजार सहित सभी मंदिरों में भक्तों ने अपने आराध्य देव शिव की पूजा अर्चना की और सुख शांति का आशीर्वाद लिया। 

Jul 20, 2026 - 20:04
 0  13
भगवान भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय , श्रावण मास के पहले सोमवार को सैकड़ों भक्त पहुंचे शिव मंदिर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-07-2026

श्रावण मास के पहले सोमवार को आज शिमला के सभी देवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।गंज बाजार सहित सभी मंदिरों में भक्तों ने अपने आराध्य देव शिव की पूजा अर्चना की और सुख शांति का आशीर्वाद लिया। 
इसी कड़ी में आज शिमला के गंज बाजार के शिव मंदिर में भी सैकड़ों भक्तों ने शीश नवाया और शिवलिंग पर बेलपत्र , भांग ,धतूरा और दूध आदि सामग्रियां अर्पित की। मीडिया से बात करते हुए गंज बाजार शिमला मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि श्रावण मास का आज सबसे शुभ और पवित्र सोमवार का दिन है, भगवान भोलेनाथ आज सभी लोगों की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। 
उन्होंने कहा कि इस माह में 4 सोमवार आते हैं और सभी दिनों का अपना अपना विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इन दिनों भगवान शिव की अपने भक्तों के प्रति विशेष कृपा रहती है।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow