यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 08-10-2024
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल धर्मशाला ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 के तहत कचहरी अड्डा धर्मशाला में सदस्यता अभियान चलाया। भाजपा के सदस्यता अभियान में युवाओं में भरी जोश दिखा।
इस दौरान हलवा वितरण भी किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया ने बताया कि धर्मशाला भाजपा मंडल का 25000 सदस्य बनाने का लक्ष्य है जबकि 20000 सदस्य बनाने का आंकड़ा पूरा कर चुका है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल धर्मशाला के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर विशाल नेहरिया, हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे एडवोकेट विश्व चक्षु, मधु शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील कपूर, मनी जोड़ा, प्रेरणा शर्मा, समीक्षा शर्मा, अंकुश शर्मा, आकाश चौधरी, राजेश कुमार, अंकेश डोगरा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।