भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला सिरमौर द्वारा एक बैठक पांवटा साहिब में आयोजित

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला सिरमौर द्वारा एक बैठक पांवटा साहिब विधानसभा में आयोजित की गई । इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक का उद्देश्य छात्रों तथा संगठन की आवाज को मजबूत करना

Aug 20, 2025 - 17:00
 0  22
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला सिरमौर द्वारा एक बैठक पांवटा साहिब में आयोजित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     20-08-2025

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला सिरमौर द्वारा एक बैठक पांवटा साहिब विधानसभा में आयोजित की गई । इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक का उद्देश्य छात्रों तथा संगठन की आवाज को मजबूत करना था । 

मनदीप ठाकुर ने बताया कि हम छात्रों की आवाज को दबने नहीं देंगे , छात्रों की लड़ाई को NSUI ने पहले भी लड़ा है और आगे भी छात्रों की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा । 

बैठक में प्रदेश के नवनियुक्त प्रशासनिक महासचिव विक्रम शर्मा जी भी मौजूद रहे । विक्रम शर्मा ने बताया कि जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर है उनकी सहायता भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन करेगा और सरकार की सहायता से उनको आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाएगी । 

बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें पूर्व कैंपस कॉर्डिनेटर धनंजय नेगी , युवा कांग्रेस के साथी कार्यकर्ता कार्तिक, भरली कॉलेज के इंचार्ज हनी ठाकुर जी विशेष रूप से मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow