भूकंप के झटके से हिली लाहौल और स्पीति की धरती,रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई
![भूकंप के झटके से हिली लाहौल और स्पीति की धरती,रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता](https://youngvarta.com/uploads/images/202403/image_870x_65e6adde59b23.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - लाहौल 05-03-2024
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
बता दें कि लाहौल और स्पीति का जनजातीय जिला भूकंपीय क्षेत्र IV में आता है, जो एक उच्च क्षति जोखिम क्षेत्र है।वहीं, मंडी जिले के किओली थुनाग में भी मंगलवार सुबह करीब 6:56 बजे भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 आंकी गई।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)