मंडी में एसएचईपी पद्धति के तहत एक दिवसीय बाजार सर्वेक्षण आयोजित

जायका कृषि परियोजना के तहत ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी ने एसएचईपी पद्धति से एक दिवसीय बाजार सर्वेक्षण आयोजित किया। यह कार्यक्रम मंगलवार को डडौर और धनोटू के एपीएमसी मार्केट यार्ड में एसएमएस डॉ. खूब राम, खंड परियोजना प्रबंधक डॉ राजेश कुमार और एडीओ हंस राज के मार्गदर्शन में संपन्न

Mar 5, 2026 - 16:38
 0  19
मंडी में एसएचईपी पद्धति के तहत एक दिवसीय बाजार सर्वेक्षण आयोजित

यंगवार्ता न्यूज़  - मंडी   05-03-2026

जायका कृषि परियोजना के तहत ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी ने एसएचईपी पद्धति से एक दिवसीय बाजार सर्वेक्षण आयोजित किया। यह कार्यक्रम मंगलवार को डडौर और धनोटू के एपीएमसी मार्केट यार्ड में एसएमएस डॉ. खूब राम, खंड परियोजना प्रबंधक डॉ राजेश कुमार और एडीओ हंस राज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सर्वेक्षण में कुल 40 किसानों ने भाग लिया, जो चार उप-परियोजनाओं एफआईएस ठंडी बावड़ी, एफआईएस पाज्जा नाला, एफआईएस केहड़ और एसटीडब्ल्यू लोहारा से संबंधित थे। 

किसानों ने थोक एवं खुदरा व्यापारियों से संवाद कर फसल की मांग, मौसमी मूल्य उतार-चढ़ाव, अधिकतम एवं न्यूनतम दरें तथा खरीदारों के संपर्क विवरण एकत्र किए। अधिकारियों ने बताया कि एसएचईपी पद्धति से बाजार की मांग और मूल्य प्रवृत्तियों का अध्ययन कर उत्पादन की बेहतर योजना बनाई जा सकती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow