मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायी, पर्यावरण व संस्कृति के संरक्षण का संदेश : डॉ. बिंदल

प्रदेश भर में आज लोगों ने बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज नाहन शहर के बाद नंबर 11 स्थित बूथ नंबर 52 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मीडिया से बात करती हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है

Jan 25, 2026 - 15:17
 0  13
मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायी, पर्यावरण व संस्कृति के संरक्षण का संदेश : डॉ. बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  25-01-2026
प्रदेश भर में आज लोगों ने बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज नाहन शहर के बाद नंबर 11 स्थित बूथ नंबर 52 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मीडिया से बात करती हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज मन की बात कार्यक्रम में बताया कि कैसे पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सकता है और कैसे देश के सांस्कृतिक विषयों को दुनिया में पहुंचा जा सकता है साथ ही प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे क्षेत्र के सामूहिक विकास सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा सकते है। उन्होंने कहा कि प्रेरणादायक संदेश के साथ प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम  के जरिए देश के करोड़ों लोगों तक अपना संदेश पहुंचाया और जिला करोड़ों लोगों के लिए प्रधानमंत्री का संदेश प्रेरणा का काम करता है। 
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश को पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विषयों के प्रचार और सामाजिक सामूहिकता के रूप में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम करोड़ों लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम बन चुका है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पावन पर्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow