मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की पहल पढ़ाई विद एआई ऐप का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बरठीं में जिला प्रशासन बिलासपुर की अभिनव पहल ‘पढ़ाई विद एआई’ का विधिवत शुभारंभ किया। यह एआई ऐप आधारित डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म विशेष रूप से जिला बिलासपुर के उन विद्यार्थियों के लिए आरंभ किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को नई दिशा देने, सोच का विस्तार करने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने की सबसे सशक्त तरीका है
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर 05-02-2026
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बरठीं में जिला प्रशासन बिलासपुर की अभिनव पहल ‘पढ़ाई विद एआई’ का विधिवत शुभारंभ किया। यह एआई ऐप आधारित डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म विशेष रूप से जिला बिलासपुर के उन विद्यार्थियों के लिए आरंभ किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को नई दिशा देने, सोच का विस्तार करने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने की सबसे सशक्त तरीका है।
What's Your Reaction?

