नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा कारणों से मंदिर प्रशासन व न्यास द्वारा नारियल चढ़ाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध  

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में चौथे नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता कुष्मांडा के स्वरूप की पूजा-अर्चना की और घर-परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।

Sep 25, 2025 - 12:24
Sep 25, 2025 - 12:25
 0  71
नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा कारणों से मंदिर प्रशासन व न्यास द्वारा नारियल चढ़ाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध  

यंगवार्ता न्यूज़ -  बिलासपुर    25-09-2025

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में चौथे नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता कुष्मांडा के स्वरूप की पूजा-अर्चना की और घर-परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।

नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा कारणों से मंदिर प्रशासन व न्यास द्वारा नारियल चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं के पास मौजूद नारियल मुख्य द्वार पर ले लिए जाते हैं और निकासी द्वार पर प्रसाद के रूप में लौटा दिए जाते हैं।


पुजारी मनीष शर्मा ने बताया कि प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से यह व्यवस्था लागू करता है। श्रद्धालुओं से नारियल मुख्य द्वार पर लेकर टोकन दे दिया जाता है और वापसी पर निकासी द्वार पर नारियल प्रसाद के रूप में लौटा दिया जाता है। उन्होंने इसे एक बेहतर व्यवस्था बताया।


वहीं श्रद्धालु पंजाब काला ने भी कहा कि उन्हें नारियल मुख्य द्वार पर जमा करवाना पड़ा और वापसी पर टोकन दिखाने पर नारियल प्रसाद के रूप में लौटा दिया गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय उचित है।

@NT

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />