अंडर-19 राज्य स्तरीय मेजर गेम्स में जिला शिमला का शानदार प्रदर्शन

छात्राओं की अंडर-19 राज्य स्तरीय मेजर गेम्स खेलकूद प्रतियोगिता में जिला शिमला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में जिला शिमला की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

Oct 14, 2026 - 17:43
 0  22
अंडर-19 राज्य स्तरीय मेजर गेम्स में जिला शिमला का शानदार प्रदर्शन
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 14 अक्तूबर : 
 छात्राओं की अंडर-19 राज्य स्तरीय मेजर गेम्स खेलकूद प्रतियोगिता में जिला शिमला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में जिला शिमला की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

जिला शिमला की टीम में एमईएस स्कूल मशोबरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधू की छात्राओं ने भाग लिया। इन विद्यालयों की खिलाड़ियों ने सामूहिक प्रयास और खेल कौशल के दम पर जिले का नाम रोशन किया।

जिला शिमला के कोच नंदलाल शर्मा ने टीम के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

नंदलाल शर्मा ने छात्राओं को इस वर्ष प्रतियोगिता में नया मंच प्रदान करने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय तथा रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर पर खेलने का अवसर मिलता है। साथ ही, खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />