मेयर किरन जैसल ने वेंडिंग जोन के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को सौंपी कियॉस्क की चाबियां 

मेयर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेयर किरन जैसल ने भगत सिंह चौक से सेक्टर टू बैरियर तक रेलवे लाइन की ओर बनाए गए वेंडिंग जोन  के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को कियॉस्क की चाबियां सौंपीं। इस अवसर पर लाभार्थियों  लघु व्यापारियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान लघु व्यापारी कुंवर सिंह मंडवाल , चेतन देव गुप्ता , हर्षवर्धन , अनीस अंसारी, राकेश गुप्ता, संजय मांझी, जितेन्द्र कुमार, सभापति सिंह, ब्रिजेश और नीरज कुमार कुल दस को विधिवत कियॉस्क की चाबी सौंपी गयी

Dec 23, 2025 - 19:46
 0  19
मेयर किरन जैसल ने वेंडिंग जोन के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को सौंपी कियॉस्क की चाबियां 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
सनी वर्मा - हरिद्वार  23-12-2025

मेयर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेयर किरन जैसल ने भगत सिंह चौक से सेक्टर टू बैरियर तक रेलवे लाइन की ओर बनाए गए वेंडिंग जोन  के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को कियॉस्क की चाबियां सौंपीं। इस अवसर पर लाभार्थियों  लघु व्यापारियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान लघु व्यापारी कुंवर सिंह मंडवाल , चेतन देव गुप्ता , हर्षवर्धन , अनीस अंसारी, राकेश गुप्ता, संजय मांझी, जितेन्द्र कुमार, सभापति सिंह, ब्रिजेश और नीरज कुमार कुल दस को विधिवत कियॉस्क की चाबी सौंपी गयी। 
लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे स्ट्रीट वेंडर्स को अब व्यवस्थित और सुरक्षित स्थान पर रोजगार करने का अवसर मिलेगा। मेयर किरन जैसल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है। वेंडिंग जोन बनने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू होगी , बल्कि वेंडर्स को भी स्थायित्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगे भी चरणबद्ध तरीके से अन्य क्षेत्रों में वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। 
लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मेयर का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम छोटे व्यापारियों के हित में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कियॉस्क मिलने से वेंडर्स को पहचान, सुरक्षा और नियमित आय का साधन मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, पार्षद निशा पुंडीर, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow