युवा मोर्चा अध्यक्ष संयम गुप्ता की अध्यक्षता में पाँवटा साहिब युवा मोर्चा मंडल की बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब की एक महत्वपूर्ण बैठक लो०नि०वि० विश्राम गृह, पाँवटा साहिब में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पाँवटा साहिब युवा मोर्चा अध्यक्ष संयम गुप्ता ने की

Jan 11, 2026 - 13:45
 0  11
युवा मोर्चा अध्यक्ष संयम गुप्ता की अध्यक्षता में पाँवटा साहिब युवा मोर्चा मंडल की बैठक सम्पन्न
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     11-01-2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब की एक महत्वपूर्ण बैठक लो०नि०वि० विश्राम गृह, पाँवटा साहिब में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पाँवटा साहिब युवा मोर्चा अध्यक्ष संयम गुप्ता ने की।

बैठक में पाँवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री सुखराम चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी, भाजपा मंडल पाँवटा के महामंत्री रोहित चौधरी एवं तरणजीत गिल, तथा पाँवटा ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुनील चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हरिपुरधार में हुए दुःखद बस हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में “1 बूथ 10 यूथ” अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर समस्त टीम को बधाई दी गई। साथ ही आगामी समय में नव मतदाताओं को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं कार्ययोजना तय की गई।

पाँवटा साहिब विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा राजस्व विभाग में सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पुनः नियुक्त करने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों पर सीधा प्रहार है। 

कांग्रेस सरकार ने चुनावों के दौरान युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपने वादों से मुकरती नजर आ रही है।
युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि प्रदेश का युवा आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। 

रोजगार की आस लगाए बैठा है, लेकिन कांग्रेस सरकार नई भर्तियाँ निकालने के बजाय सेवानिवृत्त अधिकारियों को दोबारा नियुक्त कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह निर्णय पूरी तरह से युवा-विरोधी है, जिसे भाजपा युवा मोर्चा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी ने कहा कि नई भर्तियों के स्थान पर पुनर्नियुक्तियाँ करना बेरोजगार युवाओं के साथ सरासर अन्याय है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सरकार न तो युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और न ही अपने घोषणापत्र पर ईमानदारी से अमल करना चाहती है। प्रदेश का युवा आज स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow