राज्य लोकसेवा आयोग ने सहायक जिला अटॉर्नी के पदों के लिए सिफारिश सूची जारी

राज्य लोकसेवा आयोग ने सहायक जिला अटॉर्नी (प्रशिक्षु) के पदों के लिए सिफारिश सूची जारी कर दी है। आयोग ने 23 विज्ञापित पदों में से 16 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की है, जबकि सात पद विभिन्न श्रेणियों में रिक्त रह गए

Feb 20, 2026 - 16:32
 0  13
राज्य लोकसेवा आयोग ने सहायक जिला अटॉर्नी के पदों के लिए सिफारिश सूची जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    20-02-2026

राज्य लोकसेवा आयोग ने सहायक जिला अटॉर्नी (प्रशिक्षु) के पदों के लिए सिफारिश सूची जारी कर दी है। आयोग ने 23 विज्ञापित पदों में से 16 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की है, जबकि सात पद विभिन्न श्रेणियों में रिक्त रह गए हैं। भर्ती गृह (अभियोजन) विभाग हिमाचल प्रदेश के तहत की जानी है।

आयोग ने 17 मार्च 2025 को 23 पद अधिसूचित किए थे। इनमें अनारक्षित, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस तथा पूर्व सैनिक एवं दृष्टिबाधित श्रेणियों के पद शामिल थे। स्क्रीनिंग टेस्ट एवं सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट 7 अक्तूबर 2025 को आयोजित किया गया था।

परिणाम 15 जनवरी 2026 को घोषित हुआ था। व्यक्तित्व परीक्षण 17 से 19 फरवरी 2026 तक संपन्न हुआ, जिसमें 54 अभ्यर्थी शामिल हुए। यूआर (दृष्टिबाधित) का 1 पद और यूआर (पूर्व सैनिक) बैकलॉग के 5 पद रिक्त रहे हैं।

एससी का 1 पद भी नहीं भरा जा सका। अन्य सभी श्रेणियों में विज्ञापित पदों के अनुरूप अभ्यर्थियों की सिफारिश कर दी गई है। आयोग की ओर से जारी मेरिट सूची में एकता गर्ग, नेहा शर्मा, मीरा, आदित्य शर्मा, भावना ठाकुर, श्रेया, शिवानी आजाद, नैनी चौधरी, देश दीपक यात्री, कल्पना, कुमारी संदीपना, स्कंद ठाकुर, नवीन कौशल अमनदीप गौतम, किरण बाला और अदिति शर्मा को नियुक्ति देने की सिफारिश की गई है।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow