राष्ट्रवाद , संगठन और कार्यकर्ता आधारित राजनीति की प्रेरणास्रोत पार्टी है भाजपा : बलदेव तोमर
भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं , बल्कि एक विचारधारा है जो राष्ट्रवाद , सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां संगठन की असली शक्ति जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है
भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं , बल्कि एक विचारधारा है जो राष्ट्रवाद , सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां संगठन की असली शक्ति जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी की पंच निष्ठाएं , राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय एकता , लोकतंत्र में विश्वास , गांधीवादी आर्थिक दृष्टिकोण , सर्वधर्म समभाव और मूल्य आधारित राजनीति हर कार्यकर्ता के मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।
What's Your Reaction?