रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले की ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे 

Feb 9, 2025 - 12:19
 0  61
रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले की ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     09-02-2025

रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने के साथ धूप खिली। रविवार को कई जगह बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

10 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। 11 को फिर मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित कुल्लू और लाहौल में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल के कुछ क्षेत्रों में दिन के समय भी शीतलहर चल रही है। 

बर्फबारी के बाद पिछले पांच दिनों से अटल टनल रोहतांग होकर निगम की बसों की आवाजाही अभी भी बंद है। लाहौल में 100 से अधिक सड़कों पर यातायात अभी ठप है। राजधानी शिमला में शनिवार सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर को शहर में मौसम साफ हो गया। 

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, बिलासपुर में 25.2, कांगड़ा में 23.7, मंडी-नाहन में 23.6, सोलन में 22.0, धर्मशाला-चंबा में 19.0, शिमला में 16.4, मनाली में 12.5 और कल्पा में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow