विद्यार्थी परिषद का नव कार्यकारिणी गठन समारोह संपन्न, नए कार्यकर्ताओं पर संगठन के काम को बढ़ाने को लेकर जोश और उत्साह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की यू•आई•आई•टी (UIIT) इकाई द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिसमें लगभग 50 कार्यकर्ताओं को दायित्व एवं जिम्मेवारी सौंपी गई है। कॉलेज परिसर में आयोजित नव कार्यकारिणी गठन समारोह में अभिषेक धीमान को इकाई अध्यक्ष और परीक्षित ठाकुर को इकाई मंत्री चुना गया। कार्यकारिणी गठन समारोह में अभाविप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष अक्षय ठाकुर जी मुख्य वक्ता एवं अभाविप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष पीयूष तोमर जी चुनाव अधिकारी के तौर पर उपस्थित रहे।

Oct 12, 2026 - 18:56
 0  22
विद्यार्थी परिषद का नव कार्यकारिणी गठन समारोह संपन्न,  नए कार्यकर्ताओं पर संगठन के काम को बढ़ाने को लेकर जोश और उत्साह

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 12 अक्टूबर : 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की यू•आई•आई•टी (UIIT) इकाई द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिसमें लगभग 50 कार्यकर्ताओं को दायित्व एवं जिम्मेवारी सौंपी गई है। कॉलेज परिसर में आयोजित नव कार्यकारिणी गठन समारोह में अभिषेक धीमान को इकाई अध्यक्ष और परीक्षित ठाकुर को इकाई मंत्री चुना गया। कार्यकारिणी गठन समारोह में अभाविप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष अक्षय ठाकुर जी मुख्य वक्ता एवं अभाविप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष पीयूष तोमर जी चुनाव अधिकारी के तौर पर उपस्थित रहे।

प्रेस को जारी एक बयान में नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष अभिषेक धीमान ने संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्र हितों की रक्षा के लिए अग्रणी रही है। उन्होंने संकल्प लिया कि नई कार्यकारिणी यू•आई•आई•टी (UIIT) के छात्रों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगी। परिसर में शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाना तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

नव-निर्वाचित इकाई मंत्री परीक्षित ठाकुर ने कार्यकारिणी के विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि इस टीम में परिसर के ऊर्जावान और होनहार छात्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद (ABVP) परिसर में रचनात्मक गतिविधियों, करियर काउंसलिंग सेमिनार और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगी। इसके साथ ही, संस्थान में बुनियादी ढांचे के सुधार और प्रशासनिक स्तर पर छात्रों को आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए कॉलेज प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से मांगें उठाई जाएंगी।

इस अवसर पर छात्र नेताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और छात्र कल्याण का एक सशक्त माध्यम है। नई कार्यकारिणी जल्द ही संस्थान के प्रधानाचार्य को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपेगी, जिसमें कैंपस की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग की जाएगी।

इस बैठक में इकाई के अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई, जिसमें उपाध्यक्ष, सह-मंत्री और विभिन्न विभागों के प्रमुख शामिल हैं। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने निष्ठापूर्वक छात्र हित में कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित छात्रों ने भारत माता की जय और छात्र शक्ति के नारों के साथ नई टीम को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />