फेसबुक पेज पर विधायक विनय कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर विधायक विनय कुमार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं अपमानजनक सामग्री अपलोड करने के मामले में पुलिस थाना रेणुका जी में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

Nov 29, 2026 - 20:26
 0  4
फेसबुक पेज पर विधायक विनय कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने पर मामला दर्ज

यंगवार्ता न्यूज - श्री रेणुका जी : 

सोशल मीडिया पर विधायक विनय कुमार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं अपमानजनक सामग्री अपलोड करने के मामले में पुलिस थाना रेणुका जी में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर 2026 को संगड़ाह निवासी सोम प्रकाश पुत्र जीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि राजिन्द्र कुमार द्वारा फेसबुक पेज 'कृति भूमि' पर कुछ वीडियो अपलोड किए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन वीडियो में विधायक विनय कुमार पर 10 लाख रुपये में से 8 लाख रुपये के कथित गबन के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वीडियो में रेणुका झील में चलने वाली नौकाओं को हटाने और 100 मीटर तक का क्षेत्र खाली करवाने की धमकी दी गई है। साथ ही आमने-सामने होने और व्यक्तियों को सबक सिखाने जैसे धमकी भरे बयान भी दिए गए हैं।

शिकायतकर्ता ने फेसबुक पेज के मालिक सतीश कुमार और एडिटर मनजीत कौर की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, फेसबुक पेज को ब्लॉक करने और आपत्तिजनक सामग्री हटाने का अनुरोध भी किया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />