शलेच गांव में वीर सावरकर जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रैली का आयोजन
सिरमौर जिला के पझौता क्षेत्र के ग्राम शलेच में स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के उपलक्ष्य में “माय भारत, नाहन” द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 29 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा वीर सावरकर के जीवन एवं विचारों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई
सिरमौर 28 मई, 2026 :
कार्यक्रम में पझौता क्षेत्र के यूथ मीडिया क्लब, धामला के अध्यक्ष संदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित जनों एवं विद्यार्थियों को वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन, संघर्ष एवं विचारों से परिचित करवाने हेतु एक संक्षिप्त डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। संदीप कुमार ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें वीर सावरकर तथा अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा एवं महान उद्देश्यों के लिए अपने जीवन को समर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान शलेच गांव में एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल एवं सुखद समापन हुआ।
What's Your Reaction?



