वैदिक हवन मंत्रोचारण के साथ डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब का शैक्षणिक सत्र शुरू 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब स्थित डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब का शैक्षणिक सत्र आज आरंभ हो गया। स्कूल में इस अवसर पर वैदिक हवन और मंत्र उच्चारण के साथ शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया। डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पावटा साहिब की प्रधानाचार्य शालिनी कांत ठाकुर ने बताया कि डीएवी स्कूल का शैक्षणिक सत्र हर वर्ष वैदिक हवन मंत्र उच्चारण के साथ आरंभ किया जाता है

Apr 3, 2025 - 20:22
 0  31
वैदिक हवन मंत्रोचारण के साथ डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब का शैक्षणिक सत्र शुरू 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  03-04-2025
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब स्थित डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब का शैक्षणिक सत्र आज आरंभ हो गया। स्कूल में इस अवसर पर वैदिक हवन और मंत्र उच्चारण के साथ शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया। डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पावटा साहिब की प्रधानाचार्य शालिनी कांत ठाकुर ने बताया कि डीएवी स्कूल का शैक्षणिक सत्र हर वर्ष वैदिक हवन मंत्र उच्चारण के साथ आरंभ किया जाता है। 
उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष डीएवी संस्थान द्वारा शिक्षण सत्र के आरंभ पर वैदिक हवन किया जाता है। शालिनी कांत ठाकुर ने कहा कि वैदिक हवन मंत्र उच्चारण से जहां वातावरण में शुद्धता आती है , वही इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्रों में भी नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि हवन से सभी प्रकार के कीटाणु और विषाणु भी खत्म होते हैं और किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं फैलती है। 
उन्होंने कहा कि हवन का वैज्ञानिक प्रमाण भी मिलता है। बताते हैं कि हवन से जहां आसपास का वातावरण शुद्ध होता है , वही वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ जाती है। वैदिक हवन और मंत्र उच्चारण डीएवी स्कूल का समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी हवन में हिस्सा लिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow