जंगल में शिकार खेलते समय गोली लगने से व्यक्ति की मौत
अर्की अस्पताल के भूमती के जमरोटी में एक व्यक्ति की गोली चलने के कारण मौत हो गई।
अर्की अस्पताल के भूमती के जमरोटी में एक व्यक्ति की गोली चलने के कारण मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तथा एक अन्य व्यक्ति साथ लगते जंगल में शिकार खेलने गए थे। इसी दौरान अचानक गोली लगने से उक्त व्यक्ति घायल हो गया। घायल अवस्था में उक्त व्यक्ति को अर्की अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है तथा शव का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
What's Your Reaction?


