सरदार शोभा सिंह के सम्मान में 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रख्यात चित्रकार सरदार शोभा सिंह की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Nov 27, 2026 - 16:58
 0  3
सरदार शोभा सिंह के सम्मान में 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 27 नवंबर : 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रख्यात चित्रकार सरदार शोभा सिंह की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार शोभा सिंह देश के महान चित्रकारों में से एक थे। भारतीय कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान ने उन्हें देश में कला एवं सांस्कृतिक जगत में एक अलग पहचान दिलाई। उनकी पेंटिंग्स, सिख गुरुओं के चित्र भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिता और समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं।
 
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरदार शोभा सिंह ने अपनी कला के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी विशिष्ट पहचान दिलाई। जिला कांगड़ा के अन्द्रेटा से उनका गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने अपनी कला साधना से अन्द्रेटा को कला एवं संस्कृति के एक महत्त्वपूर्ण केन्द्र के रूप में स्थापित किया। आज यह संस्था देश-विदेश के कलाकारों, कला प्रेमियों और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार शोभा सिंह के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करने का निर्णय उनके अमूल्य योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह पहल युवा पीढ़ी को राज्य की समृद्ध कलात्मक एवं सांस्कृतिक विरासत को समझने, संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />