सड़क संपर्क मार्ग डिमाईना एवं उप स्वास्थ्य केंद्र भवन गेहल भाजपा की देन 

सिरमौर रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य नारायण सिंह , प्रताप तोमर , जिला महामंत्री रणवीर ठाकुर , भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत , संगडाह भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर , महामंत्री सुंदर सिंह शर्मा , पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर , भाजपा मंडल आईटी संयोजक गोविंद चंद  ने मीडिया को संयुक्त बयान में बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन गेहल एवं सड़क संपर्क मार्ग डिमाईना पूर्व भाजपा सरकार की देन है

Dec 19, 2025 - 18:29
 0  8
सड़क संपर्क मार्ग डिमाईना एवं उप स्वास्थ्य केंद्र भवन गेहल भाजपा की देन 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  19-12-2025
सिरमौर रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य नारायण सिंह , प्रताप तोमर , जिला महामंत्री रणवीर ठाकुर , भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत , संगडाह भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर , महामंत्री सुंदर सिंह शर्मा , पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर , भाजपा मंडल आईटी संयोजक गोविंद चंद  ने मीडिया को संयुक्त बयान में बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन गेहल एवं सड़क संपर्क मार्ग डिमाईना पूर्व भाजपा सरकार की देन है। 
भाजपा नेताओं ने कहां है कि कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं रेणुका के विधायक विनय कुमार भाजपा सरकार में किए गए काम के लोकार्पण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते हुए तीन साल से भी अधिक समय हो गया है , लेकिन रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र में विकास के पहिए पूरी तरह से थम गए हैं।  जिससे रेणुका की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं रेणुका के कांग्रेसी विधायक विनय कुमार से सवाल करते हुए पूछा है कि आपने मां भगाईणी मेला हरिपुरधार में सिविल हॉस्पिटल खोलने की घोषणा की थी जो अभी भी पूरी नहीं हुई है। 
विनय कुमार ने कहा था कि मेले के बाद जो भी पहली कैबिनेट बैठक होगी। उस बैठक में हरिपुरधार सिविल अस्पताल की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी , लेकिन यह घोषणा झूठी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक रेणुका में कोई तीन बड़े काम बता दो जो आपकी सरकार ने किए हो। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow