सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित 11वें बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का शनिवार को भव्य एवं भावनात्मक समापन हुआ। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए खेल सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। बीटन मैदान के विकास कार्य पर 1.58 करोड़ रुपये खर्चे गए हैं

Feb 14, 2026 - 19:03
 0  7
सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  14-02-2026
हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित 11वें बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का शनिवार को भव्य एवं भावनात्मक समापन हुआ। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए खेल सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। बीटन मैदान के विकास कार्य पर 1.58 करोड़ रुपये खर्चे गए हैं। उन्होंने मैदान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की घोषणा करते हुए डे-नाइट मैचों के आयोजन के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया। इस राशि से मैदान में हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी, जिससे भविष्य में यहां रात्रिकालीन मुकाबले भी संभव हो सकेंगे। 
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खड्ड फुटबॉल मैदान में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक लाइटिंग व्यवस्था स्थापित की गई है, उसी तर्ज पर बीटन मैदान को भी विकसित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने बीटन मैदान तक पक्की सड़क निर्माण की घोषणा भी की, जिससे खिलाड़ियों एवं दर्शकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि बीटन में तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा पंचायत घर निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। पंचायत घर के लिए भूमि पंचायत के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए चौधरी स्पोर्ट्स क्लब बीटन एवं क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बीटन के लोगों ने इस मैदान को विकसित करने में जो श्रम और समर्पण दिखाया है, वह सराहनीय है। उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन की ओर से क्लब को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। 
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने बीटन के अमर बलिदानी शहीद कुलविंदर बीटन, शहीद रमेश लाल बीटन, शहीद बूटा सिंह, शहीद हरदयाल सिंह और शाहिद परमजीत सिंह के परिजनों को सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष विजय बाबा ने बताया कि 11 से 14 फरवरी तक आयोजित इस ऑल ओवर इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में देशभर से 42 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 2 लाख रुपये की नगद राशि प्रदान की गई, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रैक्टर, बाइक सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। 
कार्यक्रम में एसडीएम विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी धनबीर ठाकुर और विक्रांत ठाकुर, सुरक्षा अधिकारी बिन्नी मिन्हास, बीडीओ मुकेश कुमार, रजनीश शर्मा सहित क्लब के पदाधिकारी कमलजीत, जगेश, तिलक, सुरेश, सतपाल चाड, बालू राम बीटन, संजीव बाबा, राम फौजी, राकेश बीटन और राज मास्टर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow