गीत व नाटक से बताई सरकार की योजनाएं, नशे के विरुद्ध भी किया जागरूक

 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ावर्ग, अल्प संख्यक समुदायों की महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनो एवं वृद्धजनों के उत्थान व समाज में इन वर्गों को समान अवसर प्रदान करने के उदेश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को फोक मीडिया विशेष प्रचार अभियान के माध्यम से सिरमौर जिला में आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

Jul 11, 2026 - 18:07
 0  5
गीत व नाटक से बताई सरकार की योजनाएं, नशे के विरुद्ध भी किया जागरूक
यंगवार्ता न्यूज नाहन 11 जुलाई, 2026 : 
 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ावर्ग, अल्प संख्यक समुदायों की महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनो एवं वृद्धजनों के उत्थान व समाज में इन वर्गों को समान अवसर प्रदान करने के उदेश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को फोक मीडिया विशेष प्रचार अभियान के माध्यम से सिरमौर जिला में आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
 
इस कढी में आज जिला के दूर दराज क्षेत्र शिलाई की ग्राम पंचायत हल्लांह के गांव गुडुवी तथा नैनीधार में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से अनुमोदित साधना कला मंच के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गीतों व नाटक के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती द्वारा उगाई गई गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 80 रुपये, मक्की 50 रुपये, हल्दि 150 रुपये तथा राज्य में पहली बार अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये निर्धारित किए जाने की बात बताई। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाए जा रहे अनुवर्ती कार्यक्रम, अन्तर्जातिय विवाह पुरस्कार सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सहित इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रक्रिया संबंधित जानकारी भी प्रदान की। इस दौरान लोगों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए महिला व युवा संगठनों को ग्रामीण स्तर पर नशे के विरूद्ध एक जुट होने तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल व योग जैसी गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के उपरांत पंचायत प्रधान निशा देवी तथा मोनिका ने संबोधित करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से दूर दराज क्षेत्रों में लोगों को घर-द्वार पर  प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही  जिससे वह जागरूक होकर उसी कार्यालय में लाभ लेने जाएगें जहां से वह योजना संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि  गीत संगीत  से जहां लोगों का मनोंरजन हुआ है वहीं योजनाओं से संबंधित दस्तावेज तथा किस विभाग से कौन-कौन सी योजनाएं चल रही है उसके लिए क्या दस्तावेज लगेंगे यह पूरी जानकारी क्षेत्र के लोगों को देने के लिए  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का  आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रधान हल्लांह मोनिका देवी, वार्ड सदस्य जगदीश चंद्र, राजाराम,चमन लाल,उदय सिंह,धर्मपाल तथा नैनीधार की प्रधान निशा देवी, वार्ड सदस्य सीमा देवी, मोनिका, राजू सिंह, दयाराम, अमर सिंह राणा, महिला मंडल व युवक मंडल सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow