अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हो रहा गुलजार

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 का शुभारंभ 19 नवंबर को हो चुका है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और मुख्य कलाकारों में किशन वर्मा, प्रदीप शर्मा और सतिंद्र सरताज ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

Nov 20, 2026 - 20:20
 0  3
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हो रहा गुलजार

यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 20 नवंबर : 


अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 का शुभारंभ 19 नवंबर को हो चुका है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और मुख्य कलाकारों में किशन वर्मा, प्रदीप शर्मा और सतिंद्र सरताज ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।


20 नवंबर को द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी और मुख्य कलाकार गीता भारद्वाज, रघुवीर ठाकुर और लमन बैंड अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 21 नवंबर को विधायक रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार मुख्य अतिथि होंगे तथा मुख्य कलाकार दलजीत, कपिल शर्मा और कुलदीप शर्मा सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे।


22 नवंबर की सांस्कृतिक संध्या में उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चैहान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। और मुख्य कलाकारों में राजीव शर्मा, हन्नी नेगी और नितिश राजपूत अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 23 नवंबर को मुख्य कलाकारों में राजेश त्यागी, अनुज शर्मा और इंद्रजीत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त 24 नवंबर को मेले के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। समापन अवसर पर दलीप सिरमौरी की प्रस्तुति तथा परशुराम कथा वाचन मुख्य आकर्षण रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />