प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र राजकीय महाविद्यालय शिलाई में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र राजकीय महाविद्यालय शिलाई में विश्व बैंक और भारत सरकार द्वारा संचालित रैंप (RAMP) स्कीम के अंतर्गत हि. प्र. उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग

Feb 26, 2025 - 15:44
 0  30
प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र राजकीय महाविद्यालय शिलाई में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई    26-02-2025

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र राजकीय महाविद्यालय शिलाई में विश्व बैंक और भारत सरकार द्वारा संचालित रैंप (RAMP) स्कीम के अंतर्गत हि. प्र. उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से इस केंद्र की कार्यान्वयन एजेंसी "द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी" द्वारा जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह विशेष रूप से उन युवाओं को प्रशिक्षित करेगा जो लघु और सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना करना चाहते हैं या लघु और सूक्ष्म उद्योग चला रहे हैं.साथ ही केंद्र तकनीकी और व्यावसायिक कौशल में सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।

डॉ. अनिल कुमार शर्मा, अध्यक्ष, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, ने प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने RAMP Scheme की उपयोगिता, उद्देश्यों और ग्रामीण क्षेत्र में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र के कॉन्सेप्ट को स्पष्ट करते हुए इसके माध्यम से युवाओं को कौशल विकास और उद्यमिता के लिए कैसे सक्षम बनाया जाएगा, इस पर जोर दिया।

कार्यशाला में कई अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। जिनमें  अजय सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय शिलाई
डॉ. अनिल शर्मा, अध्यक्ष, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, हि०प्र०, काका राम  शर्मा, अर्थिक अन्वेषक, जिला उद्योग केंद्र सिरमौर,कमलेश शर्मा, सहायक  प्राध्यापक व संयोजक, केर्रियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल, राजकीय महाविद्यालय शिलाई,मामराज, सचिव, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, हि०प्र०,हर्ष कुमार, सहायक प्रबंधक, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, हि०प्र०,राजकीय महाविद्यालय शिलाई के स्टाफ और  लगभग 130 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए जागरूकता और प्रोत्साहन के साथ हुआ। इस पहल से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भरता और नवाचार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow