सिरमौर में जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी : उपायुक्त

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जारी की गई अधिसूचना जन साधारण के अवलोकनार्थ व सूचना हेतु जिला परिषद कार्यालय, पंचायत समिति के कार्यालयों तथा जिला की सभी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध रहेंगी।

Mar 3, 2026 - 19:15
 0  20
सिरमौर में जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी : उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-03-2026
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जारी की गई अधिसूचना जन साधारण के अवलोकनार्थ व सूचना हेतु जिला परिषद कार्यालय, पंचायत समिति के कार्यालयों तथा जिला की सभी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध रहेंगी।

उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर के ग्राम सभा क्षेत्रों का विभाजन एवं पुनर्गठन कर नई ग्राम सभा का गठन/स्थापना की अधिसूचना प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई है, जिसमें विकास खंड राजगढ़ की ग्राम सभा कोटला बांगी व डिब्बर से नई ग्राम सभा कडौली दोची, विकास खंड संगड़ाह की ग्राम सभा सांगना से नई ग्राम सभा गाताधार स्थित मंडवाच, ग्राम सभा भवाई से नई ग्राम सभा कुफर-कैंथू शामिल है। 
विकास खंड़ ददाहू की ग्राम सभा भाटगढ़ से नई ग्राम सभा चाड़ना, विकास खंड नाहन की ग्राम सभा कालाअंब से दो नई ग्राम सभाएं मोगीनंद और नगल सुकेती, तथा ग्राम सभा मात्तर से नई ग्राम सभा नलका, ग्राम सभा नाहन से नई ग्राम सभा नाहन- II,(मुख्यावास स्थित खजूरना) तथा विकास खंड शिलाई की ग्राम सभा बान्दली से नई ग्राम सभा सियासू की स्थापना प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत अंतिम अधिसूचना में जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों के नामों व जिला परिषद के वार्ड में ग्राम सभाओं की संख्या में आंशिक संशोधन हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow