सीआईडी अफसर बनकर बुजुर्ग व्यक्ति से ठगे 29,000 रुपये , नशा तस्करी के नाम पर ली तलाशी
राजधानी शिमला में सीआईडी अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार जा रहे एक तीमारदार को सीआईडी अफसर का रौब दिखाकर आरोपी ने 29,000 रुपये की रकम ऐंठ ली और मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे चलौंठी क्षेत्र में दबोचने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान मिथुन निवासी कोटखाई के रूप में हुई है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 12-04-2025
राजधानी शिमला में सीआईडी अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार जा रहे एक तीमारदार को सीआईडी अफसर का रौब दिखाकर आरोपी ने 29,000 रुपये की रकम ऐंठ ली और मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे चलौंठी क्षेत्र में दबोचने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान मिथुन निवासी कोटखाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से ऐंठी गई रकम भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार शिमला जिले के रोहड़ू निवासी 63 वर्षीय हरिलाल 10 अप्रैल को पत्नी का इलाज करवाने के लिए आईजीएमसी लेकर आए थे। शुक्रवार को वह आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार की ओर कंबल खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने उन्हें अपनी कार में लिफ्ट दी।
What's Your Reaction?



