स्कूलों में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के साथ होगा स्वतंत्रता दिवस का जश्न , जिला प्रशासन ने लिया फैसला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार जिला शिमला के स्कूलों में निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता के पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में स्कूलों में सीनियर और जूनियर श्रेणी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला के स्कूलों में सीनियर वर्ग कक्षा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राएं ही दोनों प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 21-07-2025
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार जिला शिमला के स्कूलों में निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता के पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में स्कूलों में सीनियर और जूनियर श्रेणी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला के स्कूलों में सीनियर वर्ग कक्षा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राएं ही दोनों प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते है, जबकि जूनियर श्रेणी में कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकेंगे। जिला के 21 खंडों के स्कूलों में यह प्रतियोगिता 5 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद हर खंड से एक-एक विजेता का नाम हर प्रतियोगिता में से चयन कर उप शिक्षा निदेशक शिमला कार्यालय में भेजना होगा। इसके बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयनित किया जाएगा।
What's Your Reaction?



