पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के एक निजी होटल में दिल्ली की युवती ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के साथ लगते क्षेत्र के एक निजी होटल में दिल्ली की युवती ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पर्यटक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू

Jul 21, 2025 - 10:40
Jul 21, 2025 - 10:41
 0  46
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के एक निजी होटल में दिल्ली की युवती ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का लगाया आरोप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     21-07-2025

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के साथ लगते क्षेत्र के एक निजी होटल में दिल्ली की युवती ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पर्यटक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आई है। रविवार सुबह उसकी तबीयत खराब थी, जिसके चलते वह दोस्तों के साथ घूमने नहीं गई और होटल में ही रुकी।

इस दौरान स्वयं को होटल का एक अधिकारी बताते हुए एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सारे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

एएसपी कांगड़ा अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। युवती की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। वहीं, आरोपी होटल का अधिकारी है कि नहीं, इस बारे में जांच चल रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow