सोलन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल डगशाई में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन

सीनियर सेकेंडरी स्कूल डग शाही में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस मौके पर विद्यालय के राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता अंजना ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

Sep 17, 2025 - 12:56
 0  22
सोलन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल डगशाई में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    17-09-2025

सीनियर सेकेंडरी स्कूल डग शाही में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस मौके पर विद्यालय के राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता अंजना ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल तथा संसदीय कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने में मदद करती हैं। यूथ पार्लियामेंट में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए छात्रों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने भी इस आयोजन की सराहना की और प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कौन क्या बना
मेंएम – कुसुम,प्रेसिडेंट – मान्यता ठाकुर,स्पीकर – निकिता,सचिव – भावना मंत्रिमंडल (कैबिनेट) में गौरव, पायल, अंजली, गुरमीत, दिवांशी, वंदना, हिमानी, काजल, संजीव, भानु, पायल, जय कश्यप, रमेश, साहिल, भरत, सिद्धार्थ, आयुष शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow