पांवटा साहिब में स्कूटी सवार दो युवको को पुलिस ने 3.01 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की टीम ने दो युवकों को 3.01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करने के साथ ही उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज। पांवटा साहिब 17 नवंबर :
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की टीम ने दो युवकों को 3.01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करने के साथ ही उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 नवंबर 2026 को SIU नाहन की टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक स्कूटी नंबर HP17C-7694 पर कुंजा की ओर से भुपपुर टोल बैरियर की तरफ आ रहे हैं। सूचना में बताया गया कि दोनों युवक लंबे समय से पांवटा साहिब के आसपास के क्षेत्रों में चिट्टे की बिक्री के धंधे में संलिप्त हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भुपपुर टोल बैरियर के पास नाकाबंदी कर स्कूटी को रोककर तलाशी ली। इस दौरान स्कूटी चालक ने अपनी पहचान दिव्यांश शर्मा निवासी गांव पिपलीवाला, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में बताई, जबकि पीछे बैठे युवक की पहचान स्वयंम ठाकुर निवासी गांव जामनीवाला, बद्रीपुर रोड, पांवटा साहिब के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 3.01 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले में आगामी अन्वेषण कर रही है।
What's Your Reaction?
