हिमाचल के चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी , सात की मौत, 11 घायल
हिमाचल के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा बस हादसा हुआ। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री घायल हुए हैं। यह हादसा तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बैरागढ़ से करीब तीन किलोमीटर आगे हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई बस शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी।
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा 08-08-2026
विधायक हंस राज ने 8 मौतों की पुष्टि की
वहीं, भाजपा विधायक हंस राज ने हादसे में आठ लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी के अनुसार अभी सात यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अंतिम एवं आधिकारिक आंकड़े आने का इंतजार है।
प्रशासन ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य
हादसे के बाद प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान करने और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाने का कार्य भी किया जा रहा है। चंबा के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसे अक्सर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां पैदा करते हैं। ऐसे में इस हादसे के बाद एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
बस दुर्घटना में मृतकों के नाम
1. जगदेव शर्म पुत्र श्री धर्म सिंह गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा 50 साल
2. देस राज पुत्र त्रिलोचन गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 35 साल
3. तेज सिंह पुत्र प्यारे लाल गांव सत्यास डाकघर तरेला तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 39 साल (परिचालक)
4. जगदेई पुत्री हरि लाल गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 24 साल
5. हरदेई पत्नी जगदेव गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा व उम्र 43 साल
6. नीलम पत्नी मोती सिंह वीपीओ देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 34 साल
7. रूप सिंह पुत्र राधा राम गांव चिल्ली डाकघर थल्ली तहसील चुराह जिला चम्बा व उम्र 35 साल (चालक)
What's Your Reaction?
