हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप,याचिका पर HC ने जारी किए नोटिस 

हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सवालों के घेरे में है। इस मामले से जुड़ी एक याचिका पर हिमाचल उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने हिमाचल सरकार, हिमाचल लोक सेवा आयोग और कांगड़ा पुलिस को नोटिस जारी

Jul 4, 2025 - 16:24
 0  34
हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप,याचिका पर HC ने जारी किए नोटिस 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-07-2025

हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सवालों के घेरे में है। इस मामले से जुड़ी एक याचिका पर हिमाचल उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने हिमाचल सरकार, हिमाचल लोक सेवा आयोग और कांगड़ा पुलिस को नोटिस जारी किए हैं। 

सभी को चार हफ्तों के भीतर जवाब दायर करने को कहा है। याचिका में पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने पुलिस भर्ती के लिए 15 जून को लिखित परीक्षा करवाई थी, जो प्रदेश भर में 18 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अधिवक्ता विनय शर्मा ने कहा कि लोक सेवा आयोग को परीक्षा केंद्रों में नकल की लगभग 1 हजार 600 शिकायतें मिली थीं। 

याचिका में परीक्षा रद्द करने की मांग की गई है। कोर्ट में याचिकाकर्ता ने पश्चिम बंगाल में नकल कर 17 हजार शिक्षकों को हटाने के मामले का भी हवाला दिया। याचिकाकर्ता ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए और सीबीआई से जांच की मांग की है। अब इस मामले में अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow