राज्य में डिजिटल गवर्नेंस अभियान ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धि , एक वर्ष में 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई
वर्तमान प्रदेश सरकार के सार्वजनिक सेवाओं के डिजिटलीकरण अभियान को अभूतपूर्व सफलता हासिल हो रही है। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में लोग अब घर बैठे ही सरकारी सुविधाओं का सुगमता से उपयोग कर पा रहे हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2024 में लोगों को रिकॉर्ड 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई हैं
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 12-10-2025
वर्तमान प्रदेश सरकार के सार्वजनिक सेवाओं के डिजिटलीकरण अभियान को अभूतपूर्व सफलता हासिल हो रही है। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में लोग अब घर बैठे ही सरकारी सुविधाओं का सुगमता से उपयोग कर पा रहे हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2024 में लोगों को रिकॉर्ड 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में डिजिटल गवर्नेंस को प्रमुखता प्रदान करते हुए राज्य के विभिन्न विभाग सक्रिय रूप से ऑनलाइन सेवा वितरण प्रणाली को अपना रही है। वर्ष 2023 में पोर्टल के माध्यम से लगभग 14.97 लाख सेवाएं प्रदान की गई।
What's Your Reaction?



