हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों की सप्लाई भेजना शुरू

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों की सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। निगम की ओर से 10 दिन के भीतर गोदामों में दालों की सप्लाई पूरी कर दी जाएगी। इसके बाद जल्द ही निगम की ओर से डिपो में भी दालें उपलब्ध करवा दी जाएंगी

Sep 10, 2025 - 20:25
 0  28
हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों की सप्लाई भेजना शुरू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    10-09-2025

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों की सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। निगम की ओर से 10 दिन के भीतर गोदामों में दालों की सप्लाई पूरी कर दी जाएगी। इसके बाद जल्द ही निगम की ओर से डिपो में भी दालें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने इस बार केंद्र से 1.95 लाख क्विंटल दालों की मांग की थी। 

केंद्र ने दालों की सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। इस बार सस्ते राशन की दुकानों के उपभोक्ताओं को दालें पहले के मुकाबले आठ से 12 रुपये तक महंगी मिलेंगी। केंद्र से न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और पैकिंग पर पांच प्रतिशत टैक्स के चलते दालों के दाम बढ़ाए गए हैं।

पिछले एक माह से डिपो की ओर से उपभोक्ताओं को दालों का बचा हुआ कोटा दिया जा रहा था, साथ ही कुछ ऐसे गोदाम भी थे, जिनमें दालें बिल्कुल ही खत्म हो गई हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को दालें नहीं मिल पा रहीं। अब दालों की सप्लाई शुरू होते ही प्रदेश के 19.5 लाख के करीब उपभोक्ताओं को बाजारों से महंगी दालें खरीदने से राहत मिलेगी। 

इस बार दाम बढ़ने के बावजूद भी उपभोक्ता बाजारों के मुकाबले कम ही दामों पर सस्ते राशन की दुकानों से दालें खरीद पाएंगे। उड़द की दाल 76 रुपये किलो, चना की दाल 72 रुपये किलो और मलका की दाल 66 रुपये किलो मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow